मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। दीपिका और रणवीर अब फाइनली माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने 8 सितंबर को एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (H N Reliance Foundation Hospital) में एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद दीपवीर को फैंस और स्टार्स ने ढेर सारी बधाई दी।
रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस को अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। फैंस दीपिका की नन्ही परी की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इसी बीच अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो अपनी बेटी की परवरिश के लिए अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के ‘पैरेंटिंग स्टाइल’ अपनाएंगी।
दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं। आपको बता दें कि दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की थी। वहीं, अब दीपिका की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी हैं। वहीं रणवीर इस ‘सिंघम अगेन’ के अलावा डॉन 3 में भी नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved