img-fluid

फ्रांस में भी ‘अग्निवीर योजना’ लाएंगे मैक्रों? हर साल 50 हजार युवाओं को मौका

November 26, 2025

डेस्क: रूस (Russia) से बढ़ते तनाव और यूरोप (Europe) में सुरक्षा हालात बिगड़ने की आशंकाओं के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक बड़ा कदम उठाया है. करीब 27 साल बाद फ्रांस में वॉलंटरी मिलिट्री सर्विस यानी स्वैच्छिक सैन्य सेवा की वापसी होने जा रही है. यह पहल कई मायनों में भारत की अग्निवीर योजना जैसी दिखाई देती है, जहां युवाओं को सैन्य अनुशासन और रक्षा तैयारी के लिए सीमित अवधि की ट्रेनिंग दी जाती है.

मैक्रों इस हफ्ते दक्षिण-पूर्वी फ्रांस में एक इन्फैंट्री ब्रिगेड के दौरे के दौरान इस योजना की औपचारिक घोषणा करेंगे. रूस के यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण को साढ़े तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और फ्रांस लगातार चेतावनी दे रहा है कि मॉस्को की महत्वाकांक्षा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगी. फ्रांस के सेना प्रमुख जनरल फैबियन मांडन ने हाल ही में कहा था कि देश को अपने बच्चों को खोने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि रूस यूरोप के साथ एक बड़े टकराव की तैयारी कर रहा है जो 2030 तक संभव है.


  • सूत्रों के मुताबिक योजना के पहले चरण में 2,000 से 3,000 युवाओं को शामिल किया जाएगा. आगे चलकर यह संख्या बढ़ाकर 50,000 प्रति वर्ष की जाएगी. यह सेवा पूरी तरह वैकल्पिक होगी, अनिवार्य नहीं. फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, 10 महीने की इस सैन्य सेवा के लिए वॉलंटियर्स को लगभग 10,000 यूरो (करीब ₹9 लाख) तक का भुगतान किया जाएगा. यह कार्यक्रम रूस के बढ़ते खतरे का सामना करने के लिए युवाओं की क्षमता, अनुशासन और सैन्य तैयारी बढ़ाने पर केंद्रित होगा.

    फ्रांस अकेला देश नहीं है जो सैन्य सेवा की वापसी पर जोर दे रहा है. लातविया और लिथुआनिया इसे पहले ही अनिवार्य कर चुके हैं. डेनमार्क ने नियम कड़े किए हैं और जर्मनी ने नई स्वैच्छिक सैन्य सेवा मॉडल की मंजूरी दी है. फ्रांस के पास अभी लगभग 2 लाख सक्रिय सैनिक और 47,000 रिजर्विस्ट हैं. सरकार इस संख्या को बढ़ाकर 2030 तक 80,000 रिजर्विस्ट करने की तैयारी में है.

    जनरल मांडन के बयान बाद यह भ्रम फैल गया कि फ्रांस शायद युवाओं को यूक्रेन भेजने वाला है. लेकिन राष्ट्रपति मैक्रों ने इसे तुरंत खारिज करते हुए कहा कि हमें यह गलतफहमी दूर करनी होगी। हम अपने युवाओं को यूक्रेन भेजने नहीं जा रहे. उन्होंने कहा कि जनरल का बयान केवल चेतावनी और जागरूकता पैदा करने के लिए था, न कि युद्ध में भेजने का संकेत.

    Share:

  • जिसकी हत्या के आरोप में जेल में बंद था पति, वो मिली जिंदा; BF संग भाग गई थी दिल्ली

    Wed Nov 26 , 2025
    मोतिहारी: बिहार (Bihar) में फिर एक पति (Husband) के साथ गजब का खेला हो गया. पत्नी (Wife) की हत्या के आरोप में वो पिछले चार महीनों से जेल में बंद था, तभी पता चला कि पत्नी तो जिंदा (Alive) है. और वो दिल्ली में अपने प्रेमी संग लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही है. पुलिस ने महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved