
डेस्क। एक्टर धनुष (Actor Dhaush) का नाम मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ बीते एक साल से जोड़ा जा रहा है। फैंस लंबे वक्त से दोनों के रिलेशनशिप (Relationship) पर मुहर लगाने के इंतजार कर रहे है। हालांकि, इस मामले पर अब तक न तो मृणाल ने कुछ कहा है और न ही खुद धनुष ने कोई बयान दिया।
सूत्रों की मानें तो धनुष और मृणाल इस रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक दोनों ने ही कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इससे पहले पिछले साल जब मृणाल से एक इंटरव्यू में धनुष के बारे में सवाल कियाा गया तो उन्होंने कहा था कि वो और धनुष सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
धनुष और मृणाल ठाकुर के डेटिंग की अफवाह फिल्म ‘सन आफ सरदार 2’ के प्रीमियर से उड़ी थी। यहां धनुष, मृणाल के बुलावे पर पहुंचे थे। इसके बाद भी दोनों कई जगह साथ नजर आए। हाल ही में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप अप पार्टी में भी मृणाल पहुंचीं थीं। एक शो पर इस जोड़े के करीबी सूत्र ने भी ये बताया था कि दोनों डेट कर रहे हैं। सूत्र ने कहा था कि धनुष का परिवार जिस तरह सोशल मीडिया पर मृणाल को फॉलो करता है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवार इस रिश्ते पर सहमत है।
इससे पहले धनुष ने साल 2004 में रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकंत से शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं जिनकी परवरिश दोनों मिल कर करते हैं। कुछ दिनों पहले ही बेटे के साथ धनुष और एश्वर्या दिखाई भी दिए थे। धनुष और एश्वर्या का तलाक साल 2024 में हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved