img-fluid

भारत-अमेरिका के बीच खत्म होगा टैरिफ विवाद? नई रिपोर्ट में 15% टैरिफ का दावा

October 22, 2025

नई दिल्ली। भारत (India) के लिए जल्द ही खुशखबरी हो सकती है। भारत लगा 50 % प्रतिशत महज 15 से 16 प्रतिशत तक रह सकता है। इसके लिए भारत अमेरिका (America) एक ऐसी डील पर काम कर रहे हैं। मिंट की रिपोर्ट में दावा किया कि दोनों देश काफी समय से एक व्यापार डील को पूरा करने के करीब पहुंच गए हैं। इससे भारत पर लगा अमेरिकी टैरिफ बेहद कम हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि भारत पर लगा 50 प्रतिशत का टैरिफ महज 15 से 16 प्रतिशत पर आ सकता है। इसके साथ ही डील में कृषि और एनर्जी दोनों को केंद्र में रखा जा रहा है। जैसा कि ट्र्ंप लगातार रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति जता रहे हैं। इससे साफ है कि डील में रूस से कच्चा तेल खरीदने का बिंदु जरूर शामिल होगा। ट्रंप के मुताबिक भारत रूस से तेल खरीद बंद या कमी कर सकता है।


  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका और भारत के बीच यह डील अपने अंतिम चरण में है। रिपोर्ट में यहां तक कहा गया कि इसी अक्टूबर के अंत तक यह डील फाइनल हो सकती है। इसी महीने के अंत में आसियान शिखर सम्मेलन होना है। इस मौके पर ट्रंप इसका औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों देशों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    22 अक्टूबर को ट्रंप ने दिवाली की शुभकामानाएं देने के लिए पीएम मोदी को फोन किया था। इसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि पीएम मोदी रूस से तेल खरीद को बेहद कर देंगे। पीएम मोदी भी रूस-यूक्रेन को खत्म करना चाह रहे हैं। इससे रिपोर्ट का दावा और स्पष्ट हो जाता है कि रूस से तेल खरीद कम करने पर अमेरिका के टैरिफ से बड़ी राहत मिल सकती है।

    Share:

  • केरल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही- हादसा टला

    Wed Oct 22 , 2025
    तिरुवनंतपुरम । केरल दौरे के दौरान (During visit to Kerala) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखी गई (Major lapse in security of President Draupadi Murmu), हादसा टला (Accident Averted) । राष्ट्रपति मुर्मू के बुधवार को सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved