img-fluid

Gold-Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमत गिरने के साथ सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली, चेक करें लेटेस्ट रेट

March 16, 2022


नई दिल्ली। कच्चे तेल में नरमी के बीच सोने और चांदी के दाम में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले इनके ताजा रेट जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज सोने की कीमत में 0.49 फीसदी की कमी आई और यह 51,309 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके साथ ही चांदी का भाव 0.71 फीसदी टूटकर 67,841 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Share:

  • Zomato में होगा Blinkit का विलय, दोनों कंपनियों के बीच हुआ समझौता, जानें Deal से जुड़ी पूरी जानकारी

    Wed Mar 16 , 2022
    नई दिल्ली। सॉफ्टबैंक समर्थित ब्लिंकिट, जिसे पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था, ने फूड डिलीवरी यूनिकॉर्न जोमैटो के साथ एक विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यानी आर्थिक तंगी से जूझ रही ब्लिंकिट का अब ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो में विलय हो जाएगा। दोनों कंपनियों के बीच हुई ये डील पूरी तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved