img-fluid

महिला ने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति से की 1.73 करोड़ की ठगी, जानिए पूरा मामला

September 16, 2025

नई दिल्‍ली । मुंबई (Mumbai) में एक महिला (Woman) ने कर्ज (Loan) दिलाने के बहाने अपने पति के साथ 1.73 करोड़ की ठगी कर ली। इतना ही नहीं कथित तौर पर पत्नी ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। काफी समय तक अंदर ही अंदर घुटने के बाद पति ने हिम्मत करके भांडुप थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी पूनम रोडे और उसके साथियों सचिन येलावी, सुहास पवार और किशोर पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पूनम ने कथित तौर पर अपने पति (फरियादी) विशाल अशोक रोडे से सात साल के समय में 1.73 करोड़ रुपए की ठगी की है। इसमें, सबसे पहले पूनम ने 2019 में अपने पति को कर्ज दिलवाने के नाम पर अपने दोस्त येलावी और सुहास पवार से मिलवाया। पूनम ने विशाल को भरोसा दिलाया कि यह लोग उसकी आर्थिक तौर पर मदद कर सकते हैं।

पत्नी के भरोसे में आकर विशाल ने लोन निकलवाने के लिए इन लोगों को प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 6.92 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। हालांकि इसके बाद भी उसे कोई पैसा नहीं मिला।


विशाल की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब उसने पत्नी से बात की तो कुछ ठोस जानकारी नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने सुहास पवार के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला को विशाल से बात करने के लिए कहा। दोनों ने ऑनलाइन बातचीत के दौरान कुछ अश्लील तस्वीरों को भी शेयर किया। बाद में इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल करके आरोपियों ने विशाल को धमकाना शुरू कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने विशाल को धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा करवा देंगे। इसी बीच पूनम ने भी 2022 से लेकर अब तक अपने पति के खाते से हर महीने 2.20 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इससे कुल मिलाकर 82.23 लाख रुपए उसके खाते में पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि मामला यहीं पर शांत नहीं हुई आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उसके नाम की संपत्ति के दस्तावेजों पर भी साइन करने के लिए मजबूर किया। जरूरत से ज्यादा फंसने पर फरियादी पुलिस के पास आ गया और पूरी कहानी पुलिस को बता दी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, मामले की जांच की जा रही है।

Share:

  • गाजा में कोहराम... इजरायली धमकी के बाद एक रात में 20 हजार लोगों ने किया पलायन...

    Tue Sep 16 , 2025
    तेल अवीव। कतर (Qatar) में 50 मुस्लिम देशों के नेताओं की मीटिंग (50 Muslim countries Leaders meet) चल रही है। इस बीच गाजा (Gaza) में कोहराम मचा है। गुजरी रात में करीब 20 हजार लोगों ने गाजा से पलायन कर लिया है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बिस्तर और जरूरी सामान बांधकर पलायन कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved