
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 14 निवासी एक 38 वर्षीय महिला के साथ घर के विवाद हो लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीडि़ता सरला साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार पीडि़ता सरला साहू ने बताया कि वह वार्ड नं 14 में रहती है एवं घरेलू काम करती है। गत दिवस सुबह उसने थाना में रिपोर्ट की थी कि दुर्गा साहू घर के विवाद पर से परेशान कर रहा है, जबकि हमारे पास तहसीलदार मझौली का इस्टे आर्डर है। इसके बाद रात लगभग 10:30 बजे दुर्गा साहू उसकी पत्नि भारती साहूए बहू निधि साहू फिर से उसके घर के अंदर आकर वाद विवाद कर मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगे। जब महिला ने गालियां देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved