
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत साहू मोहल्ला में रहने वाली एक महिला ने बेटी के ससुराल वालों की प्रताडऩा से तंग आकर फिनायल पीकर खुदकुशी का प्रयास कर लिया। महिला को तबियत बिगड़ती देख जब परिजनों ने जानकारी ली तो महिला ने फिनायल पी लेने की बात कही। जिसके बाद परिजन तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पीडि़त महिला फूलवती ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के प्रेमसागर निवासी जेठ राजा, अरुण, रूपेश उसे और उसकी बेटी को प्रताडि़त करते हैं। जिससे तनाव में आकर आज उसने खुदकुशी करने के इरादे से फिनायल पी लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved