img-fluid

चलती कार में युवती से दुष्कर्म, UP पुलिस के सिपाही पर लगा आरोप

April 11, 2021

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी (Mainpuri) जनपद में एक युवती से चलती कार में दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। उसके साथ लिफ्ट देकर चलती कार में दुष्कर्म किया गया। इसका आरोप यूपी के कासगंज में तैनात पुलिस (Police) के सिपाही (Constable) पर लगा है। आरोपी सिपाही कासगंज जिले के थाना पटियाली में तैनात है। पीड़िता की तहरीर पर थाना घिरोर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना घिरोह इलाके के एक गांव निवासी एक युवती शुक्रवार की सुबह दवा लेने के लिए शिकोहाबाद सरकारी अस्पताल गई थी। शाम को करीब चार बजे वह बस से वापस घर आ रही थी। बामई जनपद फिरोजाबाद के पास गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा मिल गया। उसने अपनी कार से गांव तक छोड़ देने की बात कही।

युवती के अनुसार कार में गांव निवासी युवक प्रदीप भी मौजूद था। युवती कार में बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में धर्मेंद्र उसके साथ छेड़खानी करने लगा। कार सवार उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, वहां धर्मेंद्र ने साथी प्रदीप की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको एक मंदिर के पास उतार कर चले गए। उसे धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देगा।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने देर रात पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र वर्तमान में पटियाली थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही धर्मेंद्र की मां इस बार प्रधानी का चुनाव लड़ रही हैं। इस वजह से सहयोग के लिए अक्सर सिपाही गांव आता जाता रहता है। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। साथी का भी कोई पता नहीं है।

Share:

  • INDORE : निगम की टीमें रातभर कर रही है सेनिटाइजेशन

    Sun Apr 11 , 2021
      मुख्य मार्गों से लेकर प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैक्टर-टैंकरों के माध्यम से चल रहा है कार्य इंदौर। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में सेनिटाइजेशन (Sanitization) के कार्य को अंजाम दे रही हैं। इसके लिए कई ट्रैक्टर-टैंकर (Tractor-Tanker) झोनलों को अतिरिक्त रूप से दे दिए गए हैं। बीती रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved