
जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम गिदुरहा में गुरुवार सुबह एक महिला की लाश नहर के पानी में उतराते हुए मिली। महिला की लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की लाश को पानी से बाहर निकलवाते हुए आवश्यक कार्रवाई कर उसे पीएम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह गिदुरहा ग्राम के समीप बायपास के समीप से गुजरी नहर में एक महिला की लाश उतराते हुए मिलने की सूचना मिली थी। जिसे पानी से बाहर निकलवाया गया। महिला कौन है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रहीं है। वहीं ग्राम सरपंच विनोद काछी ने जानकारी दी कि महिला की लाश मझगवां की ओर से बहते हुए आ रहीं थी और उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है, संभवत: महिला की हत्या की गई होगी। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिये भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लेते हुए महिला की शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved