img-fluid

पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, खाली बर्तन रख लगाया जाम

May 28, 2026

आगरा: ताजनगरी आगरा के छीपीटोला क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर किल्लत से परेशान महिलाओं का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा. क्षेत्र की महिलाओं ने अपने हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर जाम लगा दिया और नगर निगम व जलकल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. पानी की इस त्राहि-त्राहि का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संज्ञान लेते हुए भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है.


  • प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि इलाके में पानी का यह संकट कोई नया नहीं है. पिछले 4 वर्षों से छीपीटोला क्षेत्र के लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं. महिलाओं का कहना है कि आसपास के इलाकों में तो पानी की सप्लाई सुचारु रूप से हो रही है, लेकिन उनके क्षेत्र को नजरअंदाज किया जा रहा है. क्षेत्रीय जनता ने कई बार पार्षद, नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से इसकी लिखित और मौखिक शिकायत की, लेकिन आज तक उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले हैं.

    पानी न मिलने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है. महिलाओं ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि पीने के पानी के लिए उन्हें चिलचिलाती धूप में दूर-दूर तक भटकना पड़ता है. नहाने, कपड़े धोने और घर के अन्य जरूरी कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समय पर पानी न मिलने के कारण सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल भेजने तक में दिक्कतें हो रही हैं. मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरकर यह कदम उठाना पड़ा.

    Share:

  • लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अभि तोमर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Thu May 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर के स्कीम नंबर 114 स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने 21 मई की रात हुई फायरिंग और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लसूडिया थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है जिन्होंने आरोपियों को संरक्षण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved