img-fluid

महिला अफसरों ने नक्सल अभियान की कमान संभाल पुलिस को दिलाई सफलता, बरामद किए कई हथियार

March 12, 2022

रांची लोहरदगा। झारखंड (Jharkhand) पुलिस की महिला दारोगा पुलिस अफसरों ने नक्सलियों को उनके मांद में घुसकर सफाया कर देने के लिए कमर कस लिया है। महिला अफसरों ने पहली बार सीधे नक्सल अभियान (naxal operation) की कमान संभाल कर पुलिस को सफलता भी दिलायी है। राज्य में नक्सल प्रभावित लोहरदगा-लातेहार(Lohardaga-Latehar) जिला में भाकपा माओवादी रीजनल कमांडर(CPI Maoist Regional Commander) रवींद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटू खेरवार,रंथू भगत के बुलबुल जंगल व आसपास में छिपे होने की सूचना पर 8 फरवरी से ही ऑपरेशन डबल बुल चल रहा है।



11 मार्च को लोहरदगा की महिला थानेदार एसआई ज्योत्सना हेंब्रम, सेन्हा थाना की अमिता भगत, कैरो थाना की एसआई किरण पंडित और भंडरा की नविता महतो के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की टीम ने अभियान चलाया। आईजी ऑपरेशन ने बताया कि ऑपरेशन की कमान चारों महिला पुलिस पदाधिकारी संभाल रही थीं। इस दौरान इन्हें बड़ी कामयाबी हाशिल हुई और कई हथियार बरामद हुए।

भारी मात्रा में हथियार जब्त
आईजी ऑपरेशन अमोल वी होमकर के मुताबिक, ऑपरेशन डबल बुल में 10 मुठभेड़ हुई। एक उग्रवादी मारा गया। नक्सलियों के पास से एलएमजी, इंसास,अमेरिकन ऑटोमैटिक राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। 11 नक्सली भी दबोचे गए हैं।

Share:

  • रूस का यूक्रेन की मस्जिद पर बड़ा हमला, बच्चों समेत 80 से अधिक लोग थे मौजूद, कई तुर्की नागरिक भी शामिल

    Sat Mar 12 , 2022
    डेस्क: यूक्रेन (Ukraine) की सरकार ने कहा है कि रूस (Russia) के सैनिकों ने मारियुपोल शहर (Mariupol City) की एक मस्जिद को निशाना बनाया है, जिसमें 80 से अधिक लोग ठहरे हुए थे. हालांकि, सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved