
इंदौर। इंदौर के टिकरिया बादशाह (Tikaria Badshah) इलाके के नंद बाग में शराब (liquor) की दुकान (shop) पर बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं (Women) ने प्रदर्शन ( protested) किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग इलाके में शराब दुकान के बाहर हाथों में डंडे, पोस्टर लेकर क्षेत्र की महिलाएं पहुंच गई और शराब दुकान खोलने का विरोध करने लगीं। इस दौरान पुलिस का भारी बल भी तैनात किया गया।
क्षेत्र के भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष झुन्नू दुबे के नेतृत्व में महिलाएं इकट्ठा हुई और उन्होंने नंदबाग पेट्रोल पंप के पास शिफ्ट हो रही दुकान का विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने दुकान पर पत्थरबाजी भी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved