
इंदौर।मुख्यमंत्री आज दोपहर जब देवगुराडिया से अभय प्रशाल के कार्यक्रम के लिए लौट रहे थे । तभी कुछ महिलाओं ने बिचोली मर्दाना के पास उनका काफिला रोक लिया। मुख्यमंत्री ने इत्मीनान से उनकी बात सुनी तो महिलाओं ने कहा कि स्कूल फीस के लिए वे यहां स्कूल के बाहर खड़े हैं और प्रबंधन से मिलना चाहते हैं ताकि इसमें कुछ राहत मिली, लेकिन स्कूल वाले हमसे बात करने को तैयार नहीं है। महिलाओं ने कहा कि आप स्कूल फीस के बारे में कोई निर्णय करो, क्योंकि सभी लोग परेशान है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved