
डेस्क। हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने बृहस्पतिवार को राज्य में 25 सितंबर से ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ (Lado Laxmi Yojana) लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत पात्र महिलाओं (Womens) को 2,100 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू करना हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादों में शामिल था। सैनी ने हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का फैसला लिया है।
सैनी के मुताबिक, इस योजना के तहत सभी पात्र महिला लाभार्थियों को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता (Financial Aid) मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 सितंबर से 23 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि चाहे विवाहित हों या अविवाहित, दोनों श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना का फायदा हासिल होगा। सैनी के अनुसार, ‘‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में हमने उन परिवारों को शामिल करने का फैसला लिया है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।’’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved