img-fluid

कांग्रेस के विभागों के कामकाज की होगी समीक्षा, अध्यक्ष भी बदलेंगे

December 20, 2022

  • कई विभाग के अध्यक्ष पद लेकर घर बैठे, कार्यक्रम में ही आते हैं नजर, मतदाता सूची में नाम जोडऩे में किसी ने नहीं दिखाई रुचि

इन्दौर। कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन यानी उसके विभाग के कामकाजों की जल्द ही समीक्षा होने वाली है। पीसीसी ने निर्देश दिए हैं कि जो अध्यक्ष काम नहीं कर रहे हैं और पद लेकर घर बैठ गए हैं, उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाए। ऐसे अध्यक्ष संगठन के निशाने पर हैं, वहीं युवक और महिला कांग्रेस जैसे दोनों संगठनों के अध्यक्षों के कामकाज को लेकर भी निगाह रखी जा रही है।

कांग्रेस इस बार 2023 में अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद कांग्रेस को सक्रिय करने और मजबूत करने में लगे हुए हैं। विधानसभा सत्र के बाद कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जाना है। जिलाध्यक्षों के साथ-साथ कांग्रेस के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों के कामकाज को लेकर भी संगठन द्वारा निगाह रखी जा रही है और निष्क्रिय अध्यक्षों को घर बिठाने या उन्हें दूसरी जवाबदारी देने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जो नेता पद लेकर घर बैठ जाते हैं और पार्टी में समय-समय पर ही नजर आते हैं, ऐसे नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।


इंदौर में भी कुछ विभागों के अध्यक्ष ऐसे हैं, जो समय आने पर मुंह दिखाई की रस्म पूरी करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं या उन्होंने अपने साथ नए कार्यकर्ताओं को जोडऩे काम तक नहीं किया। इंदौर में युवक कांग्रेस में रमीज खान, महिला कांग्रेस में जया तिवारी, सेवादल में मुकेश यादव, अनुसूचित जाति में फूलसिंह कुवाल, पिछड़ा वर्ग में राजेश यादव तथा अल्पसंख्यक विभाग में युसूफ खान की नियुक्ति की गई है। भाराछासं तथा अजजा में अध्यक्ष के पते नहीं है। कुछ अध्यक्षों की नियुक्ति इसी साल की है, लेकिन उनकी कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठने लगे है। युवक कांग्रेस के नेता आपसी लड़ाई में उलझे हैं तो महिला कांग्रेस भी कुछ अलग से नहीं कर पाई है, वहीं सेवादल और दूसरे विभाग भी कुछ खास काम नहीं कर पाते हैं। इनके पास निर्धारित संख्या में ही कार्यकर्ता हैं। पिछले दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में भी इन लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। कुल मिलाकर कांग्रेस में 32 प्रकोष्ठ हैं। अब उन्हें चुनावी साल में सक्रिय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कुछ कड़े कदम उठा सकते हैं।

Share:

  • हाउसिंग बोर्ड ने ही कर डाली मुनाफाखोरी, अधिक वसूल की गई राशि अब ब्याज सहित करना पड़ेगी वापस

    Tue Dec 20 , 2022
    मामला राऊ स्थित कामायनी नगर में बेचे मकानों का, केन्द्रीय अप्रत्यक्षकर व सीमा शुल्क बोर्ड ने जारी किया आदेश इंदौर। अभी तक तो निजी कालोनाइजरों-बिल्डरों द्वारा ही अधिक वसूली करने की खबरें आती थी, मगर अब हाउसिंग बोर्ड भी उसमें शामिल हो गया है। राऊ में उसकी कालोनी कामायनी नगर में जो मकान बनाए उसमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved