img-fluid

शहर में 18 मेगावाट के 4 नए बिजली ग्रिड बनाने का काम शुरू

November 14, 2025

  • वाल्मीकि धाम, चारधाम, सदावल और नानाखेड़ा में निर्माण का काम शुरू

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारी 2 साल पहले से धरातल पर दिखने लगी है। सिंहस्थ में बिजली के लोड का दबाव रहेगा, इसलिए 4 स्थाई और तीन अस्थाई ग्रिड बनाए जाएँगे। स्थाई ग्रिड के निर्माण का काम शुरू हो गया है।



सिंहस्थ महापर्व के दौरान पीपलीनाका, नानाखेड़ा, चारधाम, सदावल क्षेत्र में सिंहस्थ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में संतों के और सिंहस्थ महापर्व में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के कैंप लगेंगे। इन सभी स्थानों पर बिजली की आवश्यकता होगी। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने सिंहस्थ महापर्व के लिए ग्रिड बनाने का काम शुरू कर दिया है। वाल्मीकि धाम के पास ग्रिड ट्रांसफार्मर के लिए खंबे लगाने का काम शुरू हो गया है, वहीं नानाखेड़ा एवं सदावल में भी यह कार्रवाई शुरू हो गई है। यह चारों ग्रिड 18-18 मेगावाट के होंगे। 72 मेगावाट बिजली प्रदाय की जा सके, ऐसे ग्रिड बनाए जा रहे हैं। विद्युत मंडल के अधिकारियों ने बताया कि स्थाई ग्रेड के अलावा तीन अस्थाई ग्रिड भी सिंहस्थ क्षेत्र में बनाये जाएँगे। स्थाई ग्रिड महापर्व के बाद भी शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था में बाद में भी काम आएँगे, क्योंकि शहर का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया और कनेक्शन की संख्या भी बहुत बड़ी है इसके चलते विद्युत ग्रिड बढ़ाये जाना आवश्यक है।

Share:

  • तीन माह से लंबित पड़े राजस्व प्रकरण अगले दो दिन में निपटाएँ

    Fri Nov 14 , 2025
    कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल में राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश उज्जैन। कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली जिसमें निर्देश दिए कि तीन माह से लंबित पड़े प्रकरणों का अगले दो दिन में निराकरण होना चाहिए। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved