img-fluid

इन पांच चीजों की पूजा करने से होता है भाग्‍य का उदय

January 18, 2021


महात्मा को महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक माना जाता है। विदुर जी ने व्यक्ति को सम्मान से जीने की कला और जीवन में सफलता प्राप्त करने का तरीका भी बताया है। विदुर महाराज कहते हैं कि अगर व्यक्ति को जीवन में सफलता या तरक्की हासिल करनी है तो उसे 5 चीजों की पूजा करनी चाहिए।

विदुर जी के सिद्धांतों का प्रयोग महाभारत युद्ध में भी किया गया। कहते हैं कि विदुर जी की बुद्धिमत्ता के कायल भगवान श्रीकृष्ण भी थे। यही कारण है कि वह अहम मुद्दों पर उनसे सलाह लिया करते थे। जानिए विदुर महाराज के मुताबिक, किन 5 लोगों को करनी चाहिए पूजा-

1. देवी-देवता-
विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा अपने ईष्ट देव की सच्चे मन से अराधना करनी चाहिए। हर धर्म के लोग किसी न किसी शक्ति को पूजते हैं। वह शक्ति हम सभी की रक्षा करती है। विदुर महाराज कहते हैं कि अपने ईष्ट देवी-देवता की पूजा करने से व्यक्ति के तरक्की का रास्ता आसान हो जाता है।

2. पितर-
विदुर जी कहते हैं कि इंसान को समय-समय पर अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि आप केवल पितरों को पितृपक्ष में ही याद करें। हर माह पड़ने वाली अमावस्या तिथि पर पितरों के लिए कुछ न कुछ दान करना चाहिए।



3. मानवता-
विदुर जी कहते हैं कि मानवता का धर्म निभाने वाले व्यक्ति का हमेशा मान-सम्मान करना चाहिए। हमेशा हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए। विदुर नीति के अनुसार, अगर हमारी मदद से किसी दूसरे का काम बन रहा हो तो उसकी मदद करना परम कर्तव्य है। विदुर महाराज कहते हैं कि मानवता को पूजने वाले व्यक्ति की मदद खुद ईश्वर करते हैं।

4. संन्यासी या भिखारी-
विदुर जी कहते हैं कि अगर कोई संन्यासी या भिक्षुक द्वार पर मदद के लिए तो खाली हाथ कभी नहीं लौटाना चाहिए। व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के हिसाब से कुछ न कुछ दान अवश्य देना चाहिए।

5. अतिथि-
विदुर जी के अनुसार, घर में आए अतिथि का सम्मान करने वाले व्यक्ति का समाज में खूब मान-सम्मान होता है। शास्त्रों के अनुसार, जिन घरों में अतिथियों को पूजा जाता है, वहां के लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।

Share:

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Mon Jan 18 , 2021
    बेंगलुरु। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर को स्ट्रोक पड़ने के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय चंद्रशेखर ने अचानक थकान और सुस्ती की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें 15 जनवरी को अस्पताल ले जाया गया था। पूर्व स्पिनर की हालत स्थिर है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved