img-fluid

WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 रन से हराया

March 21, 2023

मुंबई (Mumbai)। विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League-WPL) के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 9 विकेट से हरा दिया है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एलिस कैप्सी (38*) और मेग लैनिंग (32*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया।

पहले खेलते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 21 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इसके बाद पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। वस्त्राकर ने 19 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को मेग लैनिंग और शफाली की जोड़ी ने 56 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिला दी। इसके बाद कैप्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 9 ओवर में जीत दिलाई।


नई गेंद से घातक गेंदबाजी करने वाली मरिजन कप्प ने मिडिल ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों में यास्तिका और साइवर-ब्रंट के विकेट चटकाए। कप्प के नाम अब 7 मैचों में 9 विकेट हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बीच उनका इकॉनमी रेट 6 से कम रहा है। कप्प के अलावा आज जेस जोनसन और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट लिए।

पारी की शुरुआत करने आई शफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। कप्तान लैनिंग ने 22 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आई कैप्सी ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। दिल्ली ने नौवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

अपनी 32 रनों की नाबाद पारी की बदौलत लैनिंग ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। उनके अब 7 मैचों में 54.20 की औसत से 271 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप सोफी एक्लेस्टोन (13 विकेट) के पास है।

इस जीत के साथ दिल्ली ने अंक तालिका में मुंबई को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दोनों टीमों ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं। हालांकि, दिल्ली (+1.978) का अब नेट-रन-रेट मुंबई (+1.725) से बेहतर हो गया है। इन दोनों के अलावा यूपी वारियर्स प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

Share:

  • मंगलवार का राशिफल

    Tue Mar 21 , 2023
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.28, सूर्यास्त 06.20, ऋतु – ग्रीष्म   चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या, मंगलवार, 21 मार्च 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved