img-fluid

WPL : मंधाना और सोफी डिवाइन का रहा जलवा, RCB पर हुई पैसों की बारिश, जानें दिल्ली कैपिटल्स को क्या मिला…

February 06, 2026

वडोदरा. महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) 2026 सिर्फ क्रिकेट (Cricket) का उत्सव नहीं, बल्कि पैसों और अवॉर्ड्स का भी उत्सव साबित हुआ। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी खिलाड़ियों और टीम स्टाफ पर पुरस्कारों की बारिश भी हुई। वहीं, रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी तीन करोड़ रुपये का सम्मान मिला।


  • पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

    जवाब में आरसीबी को नौ रन पर पहला झटका लगा था। शानदार फॉर्म में चल रहीं ग्रेस हैरिस नौ रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद कप्तान मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने 92 गेंद में 165 रन की विजयी साझेदारी की। वॉल ने 54 गेंद में 14 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। ऋचा घोष छह रन बनाकर आउट हुईं। नदिन सात रन और राधा 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दिल्ली की ओर से चिनेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा नंदिनी और मिन्नू को एक-एक विकेट मिला।

    अवॉर्ड्स में किसकी हुई चमक
    फाइनल और सीजन दोनों में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच, और ऑरेंज कैप जैसे पुरस्कार मिले। वहीं सोफी डिवाइन ने मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, मैच आईक्यू ऑफ द सीजन और पर्पल कैप अपने नाम किए। टीम अवॉर्ड्स में आरसीबी को जीत के लिए छह करोड़ रुपये, लिमिटेड एडिशन वॉच और विनिंग ट्रॉफी मिली। रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी लिमिटेड एडिशन वॉर, तीन करोड़ रुपये और रनर अप शील्ड मिली।

     

    अवॉर्ड/प्राइजखिलाड़ी / टीमटीमराशि / पुरस्कार
    प्लेयर ऑफ द मैचस्मृति मंधानाRCB2.5 लाख
    मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैचस्मृति मंधानाRCB1 लाख
    मैच आइक्यू ऑफ द मैचजॉर्जिया वॉलRCB1 लाख
    एक्टिव कैच ऑफ द मैचऋचा घोषRCB1 लाख
    ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैचलॉरेन बेलRCB1 लाख
    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैचचिनेल हेनरीDC1 लाख
    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजनग्रेस हैरिसRCB5 लाख
    कैच ऑफ द सीजनलूसी हैमिल्टनDC5 लाख
    मैच आइक्यू ऑफ द सीजनसोफी डिवाइनGG5 लाख
    मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजनहरमनप्रीत कौरMI5 लाख
    ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजनलॉरेन बेलRCB5 लाख
    इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजननंदिनी शर्माDC5 लाख
    फेयर प्ले अवॉर्डमुंबई इंडियंसMI
    पर्पल कैपसोफी डिवाइनGG5 लाख
    ऑरेंज कैपस्मृति मंधानाRCB5 लाख
    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयरसोफी डिवाइनGG5 लाख
    रनर अपटीमDC3 करोड़ रनर अप शील्ड
    लिमिटेड एडिशन वॉच
    विनर्स अवॉर्डटीमRCB6 करोड़ विनिंग ट्रॉफी
    लिमिटेड एडिशन वॉच

    इस सीजन में स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने अपनी काबिलियत और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित। आरसीबी की टीम ने न केवल मैच जीता बल्कि अवॉर्ड्स और पुरस्कारों में भी सबसे बड़ा हिस्सा लिया। दिल्ली कैपिटल्स को रनर अप का सम्मान मिला, लेकिन व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने अपनी चमक दिखाकर सीजन को यादगार बनाया।

    Share:

  • रेपो रेट पर RBI का बड़ा फैसला, जानिए आपके लोन पर क्या होगा असर...

    Fri Feb 6 , 2026
      नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट (repo rate) में कोई बदलाव (interchange)  नहीं किया है. 5.25 फीसदी पर रेपो रेट को अनचेंज रखा है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved