img-fluid

WPL का कार्यक्रम घोषित, चार मार्च को गुजरात-मुंबई के बीच होगा पहला मैच

February 15, 2023

मुम्बई (Mumbai)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India- BCCI) ने विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League- WPL) के पहले संस्करण के लिए कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को कर दी है। लीग की शुरुआत 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबले के साथ होगी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में 11-11 मैच खेले जाने तय हुए हैं।


  • 5 मार्च 2023 को, WPL का पहला डबल-हेडर खेला जाएगा। दिन के मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। लीग चरण का अंतिम मैच यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। WPL 2023 का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

    WPL के पहले संस्करण में प्रत्येक टीम आठ-आठ मैच खेलेगी और अंक तालिका की शीर्ष तीन टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इसके अलावा तालिका में शीर्ष में रहने वाली टीम सीधे फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगी जबकि दूसरी और तीसरी टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। आखिर में एलिमिनेटर को जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

    4 मार्च से शुरू होगी लीग (1)
    4 मार्च: GT vs MI
    5 मार्च: RCB vs DC (दिन में 3:30 बजे से)
    5 मार्च: UPW vs GG
    6 मार्च: MI vs RCB
    7 मार्च: DC vs UPW
    8 मार्च: GG vs RCB
    9 मार्च: DC vs MI
    10 मार्च: RCB vs UPW
    11 मार्च: GG vs DC
    12 मार्च: UPW vs MI
    13 मार्च: DC vs RCB
    21 मार्च को खेला जाएगा आखिरी लीग मैच (2)
    14 मार्च: MI vs GG
    15 मार्च: UPW vs RCB
    16 मार्च: DC vs GG
    18 मार्च: MI vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)
    18 मार्च: RCB vs GG
    20 मार्च: GG vs UPW (दिन में 3:30 बजे से)
    20 मार्च: MI vs DC
    21 मार्च: RCB vs MI (दिन में 3:30 बजे से)
    21 मार्च: UPW vs DC
    24 मार्च: एलिमिनेटर
    26 मार्च: फाइनल

    Share:

  • Women's T20 World Cup : आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगी भारतीय टीम

    Wed Feb 15 , 2023
    केप टाउन (Cape Town)। महिला टी-20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम (West Indies women’s cricket team) के खिलाफ भिड़ेगी। यह मैच 15 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved