img-fluid

भारत में धूम मचाने आ रही Yamaha का नया स्‍कूटर, जानें खूबियों से होगी लैस

August 27, 2021

नई दिल्ली। जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी Yamaha कंपनी भारत में अपने 155cc प्रीमियम स्कूटर को लॉन्च करने की योजना बना रही है। बता दें, विश्व स्तर पर कंपनी का यह लोकप्रिय Yamaha Aerox 155 उर्फ ​NVX 155 के नाम से मौजूद है, जिसके अगले कुछ महीनों में देश में लॉन्च होने की संभावना है।

कंपनी की प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी तैयारी
दरअसल, Yamaha ने भारत में Aerox 155 Maxi स्कूटर को होमोलॉगेट किया है। जापानी ऑटोमेकर ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह प्रीमियम सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करेगी, और 150cc से 250cc रेंज में उत्पादों की एक विस्तृत रेंज को भारतीय बाजार में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराएगी। Yamaha Aerox 155 नए R15 V3.0 के इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह यामाहा की ब्लू कोर तकनीक के साथ 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है। जो 8,000rpm पर 15.4bhp की पॉवर और 6,500rpm पर 13.9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।


  • थाइलैंड में लॉन्च किया गया अपडेटेड मॉडल
    फिलहाल अपडेटेड Yamaha Aerox को हाल ही में थाइलैंड में लॉन्च किया गया है, और हमारे मार्केट में भी यही मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। नए 155cc स्कूटर का वजन 125kgs है, और इसमें 5.5-लीटर का फ्यूल टैंक बड़ा है। ब्रेकिंग के लिए स्कूटर के फ्रंट में सिंगल डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। वहीं स्कूटर फ्रंट और रियर में क्रमश 110/80 और 140/70 सेक्शन टायरों के साथ 14 इंच के व्हील के साथ आता है।

    फीचर्स की बात करें तो Yamaha Aerox 155 में LED DRLs के साथ ट्विन LED हेडलैम्प्स और नई LED टेल-लाइट्स, एक नया LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। स्कूटर में सीट के नीचे 25-लीटर स्टोरेज कंपार्टमेंट है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं।

    Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Aug 27 , 2021
      शुक्रवार का राशिफल युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 05.50, सूर्यास्त 06.40, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved