img-fluid

कल शाम कुछ देर जमकर बरसे बादल इंदौर को मिला आधा इंच से ज्यादा पानी

August 29, 2025

  • आज भी अच्छी बारिश की उम्मीद, इंदौर सामान्य बारिश से 7.6 इंच पीछे

इंदौर। हर में कल दिन में मौसम खुला रहने के बाद शाम करीब 4 बजे बादल छाए और कुछ देर के लिए पूरे शहर में जमकर बारिश हुई। कुछ देर बाद तेज बारिश का दौर थमा, लेकिन रात तक हलकी बूंदाबांदी चलती रही। इससे शहर को आधा इंच से ज्यादा पानी मिला। मौसम विभाग ने आज भी शहर में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल शाम से रात के बीच शहर में कुल 0.54 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बारिश का कुल आंकड़ा 20.54 इंच पर पहुंच गया। यह सामान्य से 7.6 इंच कम है। कल दिन में मौसम खुला रहने और धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। कल दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.5 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 37 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


मध्य और पूर्वी शहर में कम, हातोद में साढ़े 3 इंच से ज्यादा बारिश
कल पश्चिमी शहर में जहां आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, वहीं मध्य शहर में 8.5 मिलीमीटर और पूर्वी शहर में 7 मिलीमीटर, यानी दोनों ही क्षेत्रों में आधा इंच से भी कम बारिश हुई। वहीं शहर से लगे क्षेत्रों में कल 3.6 इंच बारिश दर्ज की गई, जो जिले में सर्वाधिक है। वहीं इसके बाद महू में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

Share:

  • मिल गई पांच दिन से लापता श्रद्धा तिवारी, पुलिस बोली- युवक से शादी कर ली

    Fri Aug 29 , 2025
    इन्दौर। एमआईजी क्षेत्र से 5 दिन पूर्व लापता हुई गुजराती कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा श्रद्धा तिवारी कल देर रात मंदसौर में मिल गई। उसने अपने दोस्त से शादी भी कर ली। आज सुबह एमआईजी पुलिस उसे लेकर इंदौर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को श्रद्धा पिता अनिल तिवारी (23) निवासी एमआईजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved