img-fluid

संयुक्त किसान मोर्चा ने Yogendra Yadav को किया निलंबित

October 22, 2021

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (United Kisan Morcha (SKM)) ने योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) को एक माह के लिए मोर्चा से बाहर कर दिया है। योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) पर यह कार्रवाई लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) में हुई भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने और संवेदना प्रकट करने को लेकर की गई।


संयुक्त किसान मोर्च की गुरुवार को हुई बैठक में योगेंद्र यादव को निलंबित करने संबंधी फैसला लिया गया। हालांकि इस बैठक में योगेंद्र यादव भी शामिल थे, उसके बावजूद उन्हें मोर्चा का निर्णय रात साढ़े नौ बजे बताया गया। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े एक व्यक्ति ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार पर सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के प्रति किसानों के आक्रोश को दरकिनार कर योगेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ता के घर जाना किसान संगठनों को सही नहीं लगा। उनकी मांग के अनुरूप कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि योगेंद्र यादव लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए थे और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई थी। उनके इस कदम को लेकर किसान संगठनों खासकर पंजाब के किसानों में खासा रोष था। कई किसान संगठन लगातार योगेंद्र यादव पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • T20 World Cup: स्कॉटलैंड सुपर 12 में, ओमान को 8 विकेट से हराया

    Fri Oct 22 , 2021
    दुबई। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021, OMAN vs SCO ) के ग्रुप बी में स्कॉटलैंड एक मजबूत टीम के रुप में उभरा है। ओमान के खिलाफ मैच में स्कॉटलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-12 राउंड में जगह बना ली है। स्कॉटलैंड के लिए ये मैच काफी अहम था, क्योंकि हारने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved