img-fluid

इल्म हासिल करोगे… तो ही आगे बढ़ोगे

January 30, 2026

  • शहर के 189 होनहार विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

जबलपुर। इल्म हासिल करो…क्योंकि पढऩा बेहद जरूरी है। पढ़ोगे तो ही आगे बढ़ोगे… ये नसीहत भरीं बातें मप्र वक्फ बोर्ड चेयरमेन हाजी डॉ. सनवर पटेल ने गोहलपुर स्थित प्रियदर्शनी अंजुमन इस्लामिया महिला कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण समारोह में कही। मप्र वक्फ बोर्ड की शिक्षा नीति के तहत पढो-पढाओ मुल्क की तरक्की में भागीदार बनो के तहत जबलपुर वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण समारोह में जिले की विभिन्न वक्फ प्रबंधन कमेटियों की ओर से मप्र वक्फ बोर्ड के चेयरमेन हाजी डॉ. सनवर पटेल ने तकरीबन 189 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति राशि का चैक वितरित किया गया।



  • कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में मप्र वक्फ बोर्ड चेयरमेन हाजी डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि वाकिफ की मंशा के अनुसार हमारे हिस्से का जो काम है, उसे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करते रहें। शहर की वक्फ कमेटियां अच्छा काम कर रहीं हैं। शिक्षा के क्षेत्र पर खास फोकस करने वाले मप्र वक्फ बोर्ड चेयरमेन हाजी डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि जिले के 189 मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गई। जिसमें से तकरीबन 96 बच्चे अंजुमन इस्लामिया के विभिन्न ब्रांचों के बच्चे शामिल हैं।

    Share:

  • स्कूल-कॉलेजों में गूंजा शुद्ध वायु का संकल्प

    Fri Jan 30 , 2026
    क्विज प्रतियोगिता में सही जबाव देने वाले 5 बच्चे पुरस्कृत जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शानुसार शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को सजग बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved