img-fluid

शिप्रा नदी में कूदा युवक, रेस्क्यू टीम ने खोजा शव

December 22, 2020

उज्जैन। शिप्रा नदी में कूदे युवक का शव मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला। युवक जाल में फंसा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाला सुनील पुत्र जगदीश बैस 22 वर्ष सोमवार रात को अपने कुछ साथियों के साथ मंगलनाथ पहुंचा था, जहां उसने ब्रिज से शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। साथियों की सूचना पर पुलिस तलाश के लिए पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सुनील को तलाशा नहीं जा सका। मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम ने गोताखोरों के साथ अभियान की शुरुआत की और कुछ ही देर में सुनील की लाश को खोज निकाला गया। वह नदी में डले जालो के बीच फंस चुका था। बताया जा रहा है कि सुनील हम्माली का काम करता था उसका विवाह नहीं हुआ था। कुछ दिन पहले ही दाल मिल चौराहा पर उसका एक महिला से विवाद हुआ था। चिमनगंज थाने में उसके खिलाफ मारपीट के कुछ मुकदमे भी दर्ज थे। फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है कि उसने नदी में कूदकर अपनी जान क्यों दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Share:

  • बंधन बैंक के कर्मचारियों को कट्टा अड़ाकर लूटे 12 हजार

    Tue Dec 22 , 2020
    उज्‍जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र से लगभग 20 किमी दूर मंगलवार शाम को इंगोरिया रोड पर बंधन बैंक के दो कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर 12 हजार 100 रूपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। सीएसपी मनोज रत्नाकर ने हिस से बातचीत में बताया बंधन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved