
चिल्ला-चिल्लाकर रो रहा था-मेरी जान चली गई, गुमटी में गैस टंकी फटने से बची
इंदौर। रेडिसन चौराहे (Radisson Crossroads) के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब मोबाइल (Mobile) से एक्टिवा ( Activa) पर बात करते हुए जा रहे एक युवक की गाड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जल उठी। मौके पर युवक जोर-जोर से चिल्ला रहा था और कह रहा था मेरी जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सवा पांच के करीब रेडिसन होटल के सामने से एक युवक मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। अचानक उसकी एक्टिवा में से धुआं निकला और आग लग गई। इस दौरान चलती गाड़ी से युवक कूद गया। उसके सामने ही गाड़ी चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई। वहीं एमआर-9 पर सुबह एक गुमटी में आग लग गई। यहां पर दो भरे हुए गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) रखे थे। यदि वो फटते तो बड़ा हादसा हो जाता। इस गुमटी में महिला चाय की दुकान लगाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved