
इन्दौर। कल फिर घर के सामने हुई छोटी सी कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया । पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला सहित 4 लोगों की तलाश शुरू की है। आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास का मामला मयूर नगर मूसाखेड़ी का है। पुलिस के मुताबिक खेल के दौरान एक नाबालिग बच्चे से श्यामू यादव की स्कूटी गिर गई थी।
इस बात पर हुई कहासुनी में आरोपी श्यामू ने अंकुश, पिन्टू और कविता के साथ मिलकर नाबालिग के पिता विकास यादव को अनाप-शनाप कहना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए आरोपियों ने विकास पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के हास्पिटल पहुंचाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved