
जबलपुर। हनुमानताल थानातंर्गत बाबा टोला दुर्गा चौक में बीती रात एक तत्व ने एक युवक को रोका और शराब पीने के लिये दो सौ रुपयों की मांग करने लगा। युवक द्धारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए ईंट से हमला कर दिया, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। पुलिस ने बताया कि झिन्ना मोहल्ला निवासी बिदी चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पेंटिंग का काम करता है। बीती रात करीब 11 बजे उसका छोटा भाई सनी चौधरी मुच्छड़ होटल के समीप शंकर के पास गया था। जहां से वापस आते समय बाबा टोला दुर्गा चौक के पास संजू चौधरी मिला, जिसने सनी का रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिये दो सौ रुपयों की मांग करने लगा। सनी के मना करने पर संजू ने मारपीट करते हुए ईंट से हमला कर सनी को लहूलुहान कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved