
जबलपुर। गोरखपुर थानातंर्गत रामपुर कल्याण भवन में आयोजित एक शादी समारोह में गये युवक से तीन तत्वों ने उसके दोस्त के संबंध में पूछताछ करते हुए गालीगलौज कर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक के पेट के किनारे, जांघ व कूल्हें पर गंभीर चोटे आई है। जिसे उपचार के लिये मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
पुलिस ने बताया कि बेहना मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सूरज जयसवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बीती रात अपने दोस्त अतुल रजक के यहां शादी में शामिल होने के लिये कल्याण भवन गया, जहां पर हर्षित कैथवास अपने साथी रोहित टेकाम, बच्चा ठाकुर के साथ मिला और उससे उसके दोस्त राज काला के संबंध में पूछने लगा। उसने कहा कि उसे नहीं मालूम राज कहा है, जिस पर तीनों गालीगलौज करने लगे। जिसके बाद हर्षित ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved