
इन्दौर। सिगरेट लाने में देरी की मामूली बात को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। संजय कनोजिया ने बताया कि उसने सुमित नामक युवक को सिगरेट लाने के लिए भेजा था। वह किसी कारणवश आने में लेट हो गया। इस पर आरोपी सागर करोसिया, विशाल मितवाल और राव साहब नामक आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट के दौरान आरोपियों से अपनी जान बचाने के लिए संजय मोटरसाइकिल से भागने लगा तो वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से बाइक से निकले पेट्रोल ने पास ही जल रहे चूल्हे से आग पकड़ ली, जिससे उसकी बाइक पूरी तरह से आग में चलकर खाक हो गई। पुलिस ने मामले में मारपीट और धमकाने वाले आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved