
जबलपुर। शराब के लिए रूपये ना देने पर एक आरोपी ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। रांझी थाने में पीडि़त अब्दुल गनी उम्र 16 वर्ष निवासी खजरी तिराहा अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अपने साथियों के साथ इमरजेंसी लाईट बेचने रांझी आया था।
रात 8-30 बजे बडा पत्थर मे इंमरजेंसी लाईट बेचते समय एक लडका आया और शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा। उसने रूपये देने से मना किया तो वह लडका गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर हाथ मुक्को से मारपीट कर उसकी पीठ मे चेाट पहुंचा दी तथा चाकू चमकाने लगा वह दौडकर अपने दोस्तों के पास चला गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved