
इंदौर। देवास में माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे दो बाइक सवार युवक सडक़ हादसे काzशिकार हो गए। एक युवक की इस घटना में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। जिसकी मौत हुई वह खंडवा जिले का रहने वाला था। इंदौर में दोस्त के पास वह इसलिए आया था, ताकि नवरात्रि पर देवास मंदिर में दर्शन करने जा सके।
पलासिया पुलिस ने बताया कि 23 साल के आकाश पिता कर्तनसिंह निवासी ग्राम सुलगांव जिला खंडवा के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि पलासिया चौराहे पर आकाश, उसका साथी लक्की पिता ब्रजेश निवासी श्रद्धा-सबुरी कॉलोनी और एक अन्य युवक घायल पड़े थे।
ये तीनों दर्शन करने के लिए देवास जाने के लिए निकले और इनकी बाइक पलासिया चौाराहे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच देवास दर्शन करने पत्नी के साथ जा रहे अजय नामक युवक ने जब भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी तो तीनों घायल उसके परिचित निकल गए। उसने राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन आकाश की जान नहीं बच पाई। आकाश गांव से इंदौर आया और दोस्त को लेकर मंदिर दर्शन करने जा रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved