img-fluid

युवा प्रौद्योगिकी के गुलाम बनने के बजाय उसके स्वामी बनें – उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

March 07, 2026


आइजोल । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने कहा कि युवा (Youths) प्रौद्योगिकी के गुलाम बनने के बजाय उसके स्वामी बनें (Should become Masters of Technology instead of becoming its Slaves) । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उनसे 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया ।


  • विश्वविद्यालय परिसर की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय सबसे सुंदर परिसरों में से एक है और यह इस बात का प्रतीक है कि जब शिक्षा शांति और उद्देश्य पर आधारित हो तो क्या हासिल किया जा सकता है। पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर में बदलावों पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को भारत के विकास के केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू की गई बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन समेत बेहतर कनेक्टिविटी, साथ ही उड़ान और पीएम-डिवाइन जैसी पहल विकास को गति दे रही हैं और इस क्षेत्र के लोगों को नए अवसरों से जोड़ रही हैं।

    2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन का जिक्र करते हुए, उपराष्ट्रपति ने युवाओं से नौकरी की तलाश से आगे बढ़कर अवसर सृजन पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने पर्यटन, बांस-आधारित उद्योग, जैविक कृषि, हस्तशिल्प और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में पूर्वोत्तर की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशीले पदार्थों की समस्या पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अनुशासित व उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी और उनसे प्रौद्योगिकी के गुलाम बनने के बजाय उसके स्वामी बनने का आग्रह किया।

    उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मिजोरम की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और उच्च साक्षरता दर का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य की मजबूत आदिवासी परंपराओं और पर्यावरण चेतना की प्रशंसा की। सौर ऊर्जा पर काफी हद तक संचालित होने के लिए मिजोरम विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए उन्होंने युवाओं से पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

    Share:

  • दिल्ली में कल 33500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Sat Mar 7 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कल दिल्ली में करीब 33500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का (Development Projects worth Rs. 33500 crore in Delhi Tomorrow) उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे (Will Inaugurate and lay the Foundation Stone) । मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved