img-fluid

युकां ने निकाला बड़बोले मंत्रियों का गधा जुलूस

September 19, 2024

जबलपुर। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह व शिवे सेना के मंत्री संजय गायकवाड़ के विरोध में पूरी कांग्रेस एक जुट हो गई है। जिसमें एक ओर पार्टी नेताओं ने इस मामले की निंदा की, तो वहीं युवा कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्रियों का गधा जुलूस निकाला। नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि अमर्यादित बयान देने वाले भाजपा के मंत्रियों व शिव सेना विधायक की जगह सदन में नहीं होनी चाहिए। जबलपुर युवा कांग्रेस ने भाजपा के नेताओं की फोटो गधे के गले में टांगकर जुलूस निकाला। जुलूस धनी की कुटिया तिराहे से अधारताल तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं की फोटो निकालने के लिये कांग्रेस नेताओं से झूमा झपटी की। विरोध प्रदर्शन में विनोद श्रीवास्तव, सिद्धान्त जैन, चमन पासी, मनोज भदौरिया, राजकुमार चक्रवर्ती, शुभम रजक, चंदन चौधरी, स्वर्णिम समैया, सन्नी जैन, यशु निखरा, अक्षय विनोदिया, मुजम्मिल हुसैन, सत्यम तिवारी, आशुतोष शुक्ला, सुमित गुप्ता, दीपक चौधरी, अज्जू नाटी, विवेक ठाकुर, प्रशांत बढड़ेले आदि युवा नेता उपस्थित थे।

Share:

  • बारिश में डूबीं जर्जर सड़कें, सनसिटी कॉलोनीवासी भड़के

    Thu Sep 19 , 2024
    जबलपुर। अधारताल क्षेत्र की पॉश कॉलोनी कहलाये जाने वाली सनसिटी के रहवासी इन दिनों कॉलोनी की सड़क पर जलभराव से परेशान है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पूरी कॉलोनी में बारिश का पानी गया। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि कई वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved