img-fluid

उग्रवाद‍ियों के सहारे सरकार चला रहे यूनुस, बांग्‍लादेश को अमेर‍िका के हाथों ग‍िरवी रखा; शेख हसीना का निकला गुस्सा

May 25, 2025

नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने रविवार को बड़ा हमला बोला और कहा कि वो उग्रवादी ग्रुप के समर्थन से सरकार चला रहे हैं. अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूनुस सरकार को घेरते हुए शेख हसीना ने कहा कि वह बांग्लादेश को अमेरिका के हाथों बेच रहे हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर नया हमला उन रिपोर्टों के बाद किया है, जिसमें कहा गया है कि यूनुस ने दिसंबर में आम चुनाव कराने के लिए सेना द्वारा आह्वान किए जाने के बाद इस्तीफा देने की धमकी दी है.


  • शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस पर उग्रवादी समूहों के समर्थन से शासन करने का आरोप और अवामी लीग पर प्रतिबंध को असंवैधानिक बताया. सख्त फेसबुक ऑडियो पोस्ट में हसीना ने अपने पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान की याद को ताजा करते हुए दावा किया कि सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को सौंपने से इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी.

    Share:

  • शुभमन गिल के लिए कप्तानी मुश्किल चैलेंज, खुद टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा का बयान

    Sun May 25 , 2025
    डेस्क: दिग्गज टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को कहा कि इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में भारत की कप्तानी करना शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए एक चुनौती होगी. पुजारा ने कहा कि यह गिल के लिए एक बड़ा मौका भी होगा. वह इस दौरे पर अगर कप्तान के तौर पर सफलता हासिल करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved