img-fluid

जरीन खान को धोखाधड़ी मामले में मिली अंतरिम जमानत, बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगी

December 12, 2023

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता की एक अदालत में पेश हुईं और उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई। वे मुंबई से कोलकाता आईं और सोमवार को अदालत में पेश हुईं। अंतरिम जमानत के साथ ही कोलकाता शहर की एक अदालत ने जरीन खान को यहां नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं करने का निर्देश दिया। अब वे बिना कोर्ट की इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।


जरीन खान के वकील को की दलीलों को सुनने के बाद सियालदह अदालत ने अभिनेत्री को 30,000 रुपये के निजी मुचलके पर 26 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दे दी और कोलकाता पुलिस से पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना देश छोड़ने पर रोक लगा दी। कोर्ट में पेश होने के दौरान अभिनेत्री ने अपना चेहरा नीले मास्क से ढका हुआ था और काली टोपी पहनी हुई थी। आधार कार्ड से उनकी पहचान होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी।

अभिनेत्री से जुड़ा यह मामला 2018 का है, जब उन्होंने यहां एक दुर्गा पूजा समारोह में प्रदर्शन करने के लिए कथित तौर पर लगभग 12 लाख रुपये की रकम ली थी। हालांकि, वे नहीं आईं, जिसके बाद आयोजकों ने उनके और उसके प्रबंधक के खिलाफ नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Share:

  • चुनाव हारने के बाद कांग्रेस को आई संगठन की याद, आधा दर्जन कार्यकारी अध्यक्ष बना डाले

    Tue Dec 12 , 2023
    पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बनाए हैं कार्यकारी अध्यक्ष, अभी अल्पसंख्यकों में से भी एक अध्यक्ष मिलने की संभावना इंदौर। सबकुछ लुटाकर होश में आए तो क्या किया…गीतों की ये पंक्तियां कांग्रेस पर साबित होती दिख रही है। कल प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) के निर्देश पर संगठन प्रभारी राजीव सिंह (Rajeev Singh) ने इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved