img-fluid

भविष्य को लेकर बदला जुकरबर्ग का प्लान, मेटावर्स के बजट में कर दी कटौती

December 05, 2025

zuckerbergवाशिंगट। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म की कमान संभालने वाले मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कंपनी के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के नेतृत्व में मेटा ने अपने मेटावर्स प्रोजेक्ट के बजट में बड़ी कटौती करने की योजना बनाई है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने प्लेटफार्म्स को एक कंपनी के नीचे लाकर मेटावर्स की शुरूआत की थी और इसमें अरबों डॉलर का निवेश करने का फैसला लिया था। हालांकि अब जुकरबर्ग पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दौड़ में शामिल होना चाहते हैं। कंपनी की तरफ से लिए जा रहे इस फैसले का असर मेटा में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी हो सकता है। अगले वर्ष की शुरुआत में वहां छंटनी भी हो सकती है।



  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि मेटावर्स के तहत आने वाले एआर और वीआर विभाग के तहत एक नया एआई डिजाइन स्टूडियो बनाया जा रहा है। इसमें एआई संचालित पहनने योग्य डिवाइस जैसे की स्मार्ट ग्लासेस बनाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने एप्पल के शीर्ष डिजाइनर एलान डे को भी काम पर लगाया है।

    मेटा के प्रवक्ता ने इस नई योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी मेटा के उन लैब्स से अपने निवेश का कुछ हिस्सा हटा रही है। इसके बदले में यहां पर एआई ग्लासेस और वेयरेबल्स पर काम किया जाएगा।

    गौरतलब है कि 2021 में जुकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म को एक साथ लाकर कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा रखा था। मेटा को ही सोशल मीडिया की दुनिया का भविष्य बता जुकरबर्ग ने इसमें बड़ी मात्रा में निवेश भी किया था। लेकिन लोगों की कम दिलचस्पी और एआई के बढ़ते प्रभाव की वजह से कंपनी को इस प्रोजेक्ट में ज्यादा फायदा नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में कंपनी अब तक करीब 70 अरब डॉलर का नुकसान उठा चुकी है।

    Share:

  • यमन से 5 महीने बाद रिहा हुए भारतीय क्रू मेंबर अनिलकुमार रवींद्रन, भारत ने ओमान को कहा धन्यवाद

    Fri Dec 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । यमन (Yemen) में करीब पांच महीने से कैद भारतीय क्रू मेंबर अनिलकुमार रवींद्रन (Indian crew member Anilkumar Ravindran) को आखिरकार रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक रवींद्रन लाइबेरिया झंडे वाली ग्रीक के एक बल्क कैरियर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved