
बरेला। भारत सरकार और यूजीसी संस्थान के संशोधन किए गए कानून के विरोध में सवर्ण समाज बरेला परिक्षेत्र ने रामलीला मैदान थाने के सामने एकत्रित हो कर प्रदर्शन किया। सर्व ब्राह्मण समाज बरेला परिक्षेत्र के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि विनियमन सम्पूर्ण हिन्दू समाज, छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों के लिए घातक है इस कानून के कारण युवाओं के मन मस्तिष्क में भय का बीजारोपण होगा। विमल जैन अध्यक्ष पंचायत सभा ने कहा कि यह स्वतंत्रता का गला घोंटने वाला है। राजपूत समाज के सहदेव सिंह गौर, अमित ठाकुर ने कहा चाहे कुछ भी हो जाए हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
वक्ताओं में रमेश नवेरिया, अमित शुक्ला,एड प्रवीण जैन, योगेश दुबे, महेश मानव,के के शुक्ला, अमित जैन, आशीष शुक्ला ने कानून वापिस लेने दबाव बनाया। आंदोलन में श्रीकांत उपाध्याय, भूपद उपाध्याय, विजय जैन, गोविंद दुबे, आशीष जैन, अजित जैन, मिथलेश तिवारी, आनंद दुबे, ज्ञानू प्यासी, प्रभात दुबे, संजय दुबे, अजय तिवारी, माधव शर्मा, अमित जैन, सुजीत चौबे, मदन जैन, संजय पाठक, मिथलेश पाठक, राजा तिवारी, राजेश उपाध्याय, उमेश तिवारी, ओम तिवारी, दयाशंकर उपाध्याय, सौरभ सुल्लेरे, महेंद्र जैन, पंकज तिवारी, मोहित गर्ग, नंदा उपाध्याय, महेंद्र द्विवेदी, शरद अवस्थी, उमेश उपाध्याय, ललित चौबे, सतेन्द्र जैन, अशोक दुबे, गोल्डी दुबे, सुनील मिश्रा, मुखिलेश जैन, विनोद शर्मा, नंदकुमार उपाध्याय, मनोज गौतम, समीर उपाध्याय, विष्णु तिवारी, राजेश मिश्रा, मयंक जैन, राजेन्द्र पांडे, अप्पू पांडे, अर्पित,राजू, मुन्ना,छोटू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।