img-fluid

इंदौर: कांग्रेस ने की 21 वार्डों के पदाधिकारियों की घोषणा

April 04, 2026

  • 4 नंबर विधानसभा में महिलाओं को बनाया वार्ड की प्रभारी

इंदौर। कांग्रेस ने कल 3 और 4 नंबर विधानसभा के 21 वार्डों के प्रभारियों और वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। 3 नंबर को छोड़ 4 नंबर विधानसभा में महिलाओं को भी प्रभारी के रूप में मौका दिया गया है। 3 नंबर विधानसभा में महिला प्रभारी की घोषणा होना बाकी है।

इसके पहले तीन विधानसभाओं की सूची जारी कर दी गई थी। कल दो और विधानसभाओं के वार्ड अध्यक्ष और प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई, जिसमें 3 नंबर के 10 वार्ड शामिल हैं। इसमें वार्ड 55 में निलेश वेद, अंशुल मांडलिक, वार्ड 56 में अधिकेश जाधव, उल्लास निजामपुरकर, वार्ड 57 में देवेन्द्र जोशी, दिनेश धीमान, वार्ड 58 में आशिक कुरैशी, सुरेन्द्र गरूड़, वार्ड 59 में युवराज, अमजद खान, 60 में रेहान अंसारी, अब्दुल जब्बार, 61 में अमूल वर्मा, जयराज प्रधान, 62 में अध्यक्ष दिनेश सिलावट, कृष्णकांत सोपजी, 63 में अंकित पंवार, ललितकुमार सेठिया, 64 में रवि यादव, मोनेश जायसवाल, 4 नंबर विधनसभा के 67 वार्ड में मुकेश बडक़े, शैलेष लोधी तथा सीमा यादव, 68 में नौशाद, हाजी जावेद शेख, सिमरन अयाज बेग, 69 में सुनील सोलंकी, मधुकर गुप्ता, राधा राजोरिया, 70 में विजय थलौरे, महेश ओटकर, रिचा शर्मा, 71 में जगदीपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर, दीपा मिश्रा, 72 में प्रवीण पाटनी, नितिन जोशी, वतता मूंगे, 73 में गणेश हटकर, हमजा हमदानी, शाहीन फातिमा, 82 में संकेत अम्भोरे, ईशान गुप्ता, सोनाली सोनार, 83 में संजय मालवीय, विकास जोशी, सरिता काला, 84 में प्रज्ञा शुक्ला, जीतू शिंदेल, आशा पंचोले तो वार्ड 85 में नरेन्द्रसिंह सोलंकी, बिलतोश विश्वकर्मा तो मिथिलेश पाल को अध्यक्ष, प्रभारी एवं महिला प्रभारी के रूप नियुक्त किया गया है। चौकसे का कहना है कि जल्द ही अन्य वार्डों की भी नियुक्ति की जा रही है। इसके साथ ही ब्लाक कार्यकारिणी की सूची भी जल्दी से जल्दी घोषित करने के लिए कहा गया है।


  • 13 अप्रैल को कांग्रेस करेगी विद्युत झोन पर प्रदर्शन
    इंदौर। बढ़ते हुए बिजली के अनाप-शनाप बिल और विद्युत समस्या को लेकर 13 अप्रैल को कांग्रेस ब्लाक, मंडलम और शहर के पदाधिकारी सभी 22 विद्युत झोन के अपने-अपने झोन पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन बढ़ते बिजली के बिल, अघोषित कटौती, घटिया सामग्री, ट्रांसफार्मर, ग्रिड बनाने को लेकर किए जाएंगे। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस प्रदर्शन में किसी एक स्थान पर भाग लेंगे। वहीं शहर कांग्रेस द्वारा घोषित कार्यकारिणी सदस्यों को मल्हार गार्डन में नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा मौजूद रहेंगे।

    Share:

  • 19 अप्रैल को इंदौर में होगा आम आदमी पार्टी का सम्मेलन

    Sat Apr 4 , 2026
    कार्यकर्ताओं को जोडक़र आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर करेंगे चर्चा इंदौर। चुनावी साल आते से ही आम आदमी पार्टी फिर सक्रिय हो गई है। भोपाल में हुए एक सम्मेलन में पार्टी ने सभी झोन में सम्मेलन करने का निर्णय लिया है, ताकि आम लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके। इंदौर में 19 अप्रैल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved