img-fluid

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में महाराष्ट्र में प्रदर्शन-महिलाएं भी शामिल

June 10, 2022


सोलापुर । पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी (Against Remarks on Prophet Mohammad) को लेकर को लेकर महाराष्ट्र में (In Maharashtra) शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के पश्चात् (After Jumma Prayer) कई शहरों में (In Many Towns) प्रदर्शन हुआ (Demonstrations) । इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं (Women also Join) । इसके चलते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत भी करनी पड़ी।


महाराष्ट्र के सोलापुर में भी लोग भारी आंकड़े में जमा हुए और नूपुर शर्मा के खिलाफ खूब नारेबाजी की। साथ ही लोगों ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग की। नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ सोलापुर में बड़े आंकड़े में लोगों ने विरोध मार्च निकाला। इस के चलते कई लोगों के हाथों में धार्मिक तथा काले झंडे दिखाई दिए, वहीं कुछ लोगों के हाथों में तिरंगा भी दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त औरंगाबाद में भी मोर्चा निकाला गया। अहमदनगर में बंद का ऐलान किया। नासिक और नवी मुंबई में भी लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।नवी मुंबई में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

वही भाजपा ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद 5 जून को नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था, जबकि नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, मुस्लिम समाज इस कार्रवाई से खुश नहीं है। भारत ने कहा है कि दोनों नेताओं की टिप्पणी सरकार के विचारों को नहीं प्रदर्शित नहीं करती है।

Share:

  • महिला पदाधिकारी ने कमलनाथ के निवास पर दिया धरना, जानिए क्या है मामला

    Fri Jun 10 , 2022
    भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) के टिकट की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आने लगी है। गुरुवार रात को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Congress President Kamal Nath) के बंगले के बाहर मजदूर कांग्रेस यूनियन इंटक की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह ने टिकट न मिलने पर धरना दिया। मध्य प्रदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved