मियामी, 01 अगस्त । हरिकेन ‘इसीयस’ अपना मार्ग बदलते हुए बहामा में भारी बारिश के साथ 75 से 80 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से शनिवार दोपहर बाद फ़्लोरिडा के दक्षिणी पूर्वी हिस्से में पहुँच रहा है। हरिकेन इसीयस के मार्ग बदलने और पश्चमी किनारे होते हुए आगे बढ़ने से इसकी रफ़्तार में तेज़ी आई है, पर यह अपेक्षाकृत शांत और संयमित बताया जाता है। अभी तक किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा की आशंकाएँ व्यक्त नहीं की जा रही है। इसके बावजूद फ़्लोरिडा प्रशासन ने लोगों से फ़्लोरिडा के समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है।
हरिकेन सेंटर ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि हरिकेन इसीयस लेटिन अमेरिका में नासो से दक्षिण में 135 मील दूर था। तब वह समुदी हवाओं की 80 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा था। इसने बहामा पहुँचने से पहले ख़ासी हलचल मचाते हुए बारिश की, पर अभी तक किसी बड़ी दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved