img-fluid

चलती ट्रेन में मिले 1.22 करोड़ रुपये, नोटों की गड्डियां देख पुलिस दंग

May 28, 2026

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने मुंबई से आ रही देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस करोड़ों रुपये की खेप को ठिकाने लगाने के लिए कूरियर बने शख्स को महज 5 हजार रुपये का लालच दिया गया था.

यह पूरी कार्रवाई बोलारम और मलकाजगिरि रेलवे स्टेशनों के बीच उस समय हुई, जब रेलवे पुलिस की टीमें रूटीन चेकिंग अभियान पर थीं. इसी दौरान देवगिरी एक्सप्रेस के एक कोच में सफर कर रहे 40 वर्षीय यात्री की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा. जब पुलिस ने उसे रोककर उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली, तो उसमें कपड़ों की जगह भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं.


  • पुलिस ने बैग से कुल 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना घर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में होना बताया है. पकड़े गए आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने पुलिस को बताया कि मुंबई के एक बड़े ज्वेलरी कारोबारी ने उसे यह भारी-भरकम रकम सौंपकर सिकंदराबाद पहुंचाई थी. इस पूरी नकदी को सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट इलाके में सक्रिय एक अन्य ज्वेलरी कारोबारी के हवाले किया जाना था.

    करोड़ों रुपये की इस रिस्की डिलीवरी को सुरक्षित अंजाम तक पहुंचाने के बदले आरोपी को सिर्फ 5 हजार रुपये का भुगतान किया जाना तय हुआ था. जब पुलिस ने आरोपी से नकदी के मालिकाना हक, टैक्स इनवॉइस या सोर्स से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब या कागजात पेश नहीं कर सका. वैध कागजात न होने के कारण पुलिस ने पूरी रकम को जब्त कर लिया है.

    रेलवे पुलिस के मुताबिक, आभूषण व्यवसाय की आड़ में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और हवाला के जरिए मोटी रकम को इधर से उधर ट्रांसफर किया जा रहा था. हालिया दिनों में ट्रेनों के माध्यम से अवैध कैश ट्रांसपोर्टेशन के मामलों में तेजी देखी गई है, जिसके चलते स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी को कड़ा कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं और मुंबई-हैदराबाद के बीच फैले इस अवैध नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है.

    Share:

  • होर्मुज पर ईरान की पकड़ तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेहरान की एजेंसी पर लगाया प्रतिबंध

    Thu May 28 , 2026
    वाशिंगटन. अमेरिका (US) ने ईरान (Iran) पर एक बार फिर सख्त आर्थिक कार्रवाई करते हुए नए प्रतिबंध (New Restrictions) लगाए हैं। इस बार ट्रंप प्रशासन ने ईरान की उस नई एजेंसी को निशाना बनाया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved