
इंदौर। कल रात पिटौल (Pitol) नाके पर जांच के दौरान इंदौर से राजकोट (Iidore To Rajkot) जा रही राहुल ट्रेवल्स की बस से 1 करोड़ 28 लाख की नकदी के साथ चांदी की 40 सिल्लियां जब्त की गईं। चांदी का वजन 22 किलो से अधिक बताया जाता है। झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी एवं चांदी पकड़े जाने पर जब बस में बैठे यात्रियों और ड्राइवर -कंडक्टर से उसके स्वामित्व के बारे में पूछा गया तो इसका कोई दावेदार सामने नहीं आने के कारण एफएसटी (FST) द्वारा जब्त कर ट्रेजरी झाबुआ में जमा करवा दी गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved