
अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ईरान की तरफ से होर्मुज (Hormuz) न खोले जाने से बेहद गुस्से में हैं, जो उनके शब्दों में साफ झलक रहा है। उन्होंने पहले ईरान (Iran) को 48 घंटे का अल्टीमेटम (Ultimatum) दिया था, फिर इस पर मुहर लगाते हुए मंगलवार का दिन घोषित किया। अब ट्रंप ने ईरान पर हमले का समय भी तय कर दिया है। उनके अनुसार समझौता न होने पर मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) ईरान पर हमला किया जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी समय-सीमा एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता और समझौता नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
राजधानी दिल्ली और मुंबई (Mumbai) में धमाकों की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों (Suspected terrorists) को महाराष्ट्र (Maharashtra) से गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद कालरा के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के कल्याण और कुर्ला इलाके से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के एक हैंडलर के संपर्क में थे और इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े हुए थे।
3. LPG संकट के बीच एक और राहत की खबर… भारत के नौंवे जहाज ने भी पार किया होर्मुज
भारत (India) में एलपीजी (LPG) की कमी के बीच बड़ी राहत की खबर है। ईरान युद्ध के बीच होर्मुज (Hormuz) से भारत के 9वें टैंकर को निकले की इजाजत मिल गई है। ‘ग्रीन आशा’ नाम का भारतीय झंडे वाला यह पोत बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर भारत आ रहा है। इससे पहले 3 अप्रैल को ‘ग्रीन सांवी’ को होर्मुज से निकलने की इजाजत मिली थी। इससे 46 हजार टन एलपीजी भारत पहुंच रही है। इससे कहा जा सकता है कि जल्द ही भारत में एलपीजी की किल्लत दूर होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एक और पोत ‘जग विक्रम’ अभी परमीशन का इंतजार कर रहा है। ये भी टैंकर होर्मुज से पहले ही रुककर इजाजत का इंतजार करते हैं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें पास कराया जाता है। कच्चे तेल और एलपीजी वाले पोतों को प्राथमिकता दी जाती है। ईरान ने स्पष्ट कह दिया है कि भारत के टैंकरों को होर्मुज से निकलने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल का साथ देने वाले देशों के लिए होर्मुज बंद माना जाए।
4. ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 45 दिन के युद्धविराम की चर्चा, पाकिस्तान समेत कई देशों की मध्यस्थता
ईरान और अमेरिका (Iran-America) के बीच जारी संघर्ष के बीच संभावित युद्धविराम (Iran-America) की उम्मीद जगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान (Pakistan) समेत कई देशों की मध्यस्थता से 45 दिनों के सीजफायर प्लान पर बातचीत शुरू हो गई है। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुआ यह संघर्ष क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता का कारण बना हुआ है।
5. “बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा”, BJP स्थापना दिवस पर PM मोदी का संबोधन
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा कि देश की जनता में बीजेपी का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा- ‘भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं होता है। ये हम सब कार्यकर्ताओं के लिए एक भावुक अवसर होता है। ये दिन हमें पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका देता है कि पार्टी ने हमें राष्ट्रसेवा का सौभाग्य दिया। मैं देशभर के कोटि कोटि भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा को समर्थन करने वाले मेरे देश के सभी नागरिकों को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं।’
6. ‘कांग्रेस ने वही गीत गाया जो पाकिस्तान ने लिखा’, असम में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर गरजे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के बारपेटा जिले के भबानीपुर-सरभोग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से पड़ोसी देश पाकिस्तान की धुन पर नाचती रही है, जिससे राष्ट्र की सुरक्षा से समझौता होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां उनकी सरकार ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे साहसिक कदम उठाए हैं, वहीं कांग्रेस देशहित को दरकिनार कर रही है। प्रधानमंत्री ने विकास के मोर्चे पर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पकालिक उपायों पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकें। इसके विपरीत, भाजपा राष्ट्र के दीर्घकालिक विकास के लिए काम करती है और समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास को सुनिश्चित करती है।
पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis) का असर अब भारत के व्यापार व एमएसएमई सेक्टर पर दिखने लगा है। इसके मद्देनजर, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्र सरकार से राहत उपायों और टास्क फोर्स के गठन की मांग की है। भाजपा सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने सरकार से आग्रह किया है कि पश्चिम एशिया संकट के चलते एमएसएमई एवं छोटे व्यापारियों को ऋण चुकौती में अतिरिक्त समय एवं राहत दी जाए। प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष क्रेडिट गारंटी योजना, गंभीर रूप से प्रभावित उद्योगों के लिए ब्याज सब्सिडी, ईंधन एवं कच्चे माल की कीमतों की निरंतर निगरानी, स्थिरीकरण उपाय तथा निर्यातकों के लिए फ्रेट, बीमा सहायता एवं शीघ्र रिफंड सुनिश्चित किया जाए। उक्त राहत एवं उपायों से कारोबारी, अपने व्यापार में असुविधा से बच सकेंगे।
8. ‘वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों की 59 लाख से अधिक आपत्तियों का हुआ निपटारा’, EC ने SC को दी जानकारी
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों के दावों और आपत्तियों पर न्यायिक अधिकारियों ने अब तक 59 लाख से अधिक मामलों का निपटारा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को यह जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बाकी बचे दावों और आपत्तियों पर दिन के दौरान फैसला किया जाएगा, ताकि सभी मामलों का निपटारा समय पर हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने उस पत्र का हवाला दिया, जो कलकत्ता उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस ने भेजा था। इस पत्र में बताया गया कि हटाए गए 60 लाख मतदाताओं के दावों पर लगातार काम चल रहा है।
दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। बैरियर तोड़कर गाड़ी विधानसभा में घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी। अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब भी रही। दिल्ली पुलिस ने ड्राइवर समेत तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। विधानसभा ऑफिस ने बताया कि दोपहर में 2.0 बजे VIP गेट की तरफ से एक गाड़ी बैरियर तोड़कर अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे। इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।
मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East war) अपने चरम पर है। इस बीच सोमवार को इजरायल (Israel) ने ईरान पर बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दिया है। IDF का दावा है कि उसने ईरान के 3 हवाई अड्डों पर हमला किया जिसमें दर्जनों विमान हेलीकॉप्टर और सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने जिन हवाई अड्डों को निशाना बनाया है उनकी पहचान बहराम एयरपोर्ट, मेहराबाद एयरपोर्ट और आजमायेश एयरपोर्ट के रूप में की है। इससे पहले इजरायल के हमले में IRGC और कुद्स फोर्स के सीनियर नेताओं की मौत की खबर सामने आई थी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने बताया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी और कुद्स फोर्स की यूनिट 840 के सीनियर कमांडर असगर बाघेरी को सटीक हवाई हमलों मार गिराया गया।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved