उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत, सात घायल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश (UP) के पीलीभीत जिले (pilibhit district) में भीषण सड़क हादसे (horrific road accident in pilibhit district) में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यूपी पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके (Gajraula Police Station Area) में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया गया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।



मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित किया गया। 7 लोग हादसे में घायल हैं, एक व्यक्ति को बरेली के लिए रेफर किया गया है। छह लोगों का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. घटना जिला अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं। वाहन में कुल 17 लोग सवार थे।


मृतक में लक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला, रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला, सरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोला, हर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोला, खुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोला, सुशांत (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला, आनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला, लालमन (65) पुत्र, नंदलाल निवासी गोला, श्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोला, चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला

घायलों में शीलम शुक्ला (35) पत्नी श्यामसुंदर निवासी गोला,,संजीव शुक्ला (35) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला, प्रवीण (19) पुत्र कृपाशंकर निवासी गोला, प्रशांत (17) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला, कृष्णपाल शुक्ला (33) पुत्र लालमन शुक्ला निवासी गोला, पूनम देवी (42) पत्नी कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर), रिशु उर्फ यश त्रिवेदी (16) पुत्र कृपाशंकर निवासी अगोना खुर्द पुवायां (शाहजहांपुर) शामिल हैं।

Share:

Next Post

Om: ॐ का जाप करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

Thu Jun 23 , 2022
नई दिल्‍ली। ॐ (Om) को हमारे हिन्दू धर्म (Hindu religion) में पवित्र मंत्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि संपूर्ण संसार का वास इस जाप में है और यही कारण है कि इसे रोज जपना ईश्वर को प्रसन्न करने का सीधा और सरल तरीका माना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता […]