
इंदौर। प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम फल एव सब्जी मंडी में 22 जनवरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्सव जैसा नजारा दिखना शुरू हो गया है। मंडी में जगह-जगह कटआउट लगाए गए हैं। लाइटिंग की जा रही है। 21 जनवरी को सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन भी किया जाएगा। आज निमाड़ कृषि उत्पादन संघ द्वारा तकरीबन 10 टन सब्जियां अयोध्या के लिए रवाना हो रही हैं।
धार्मिक और सेवा कार्यों में चोइथराम सब्जी मंडी के व्यापारी और किसान दोनों ही हमेशा अग्रणी रहे हैं। योगेश विरहे, आलू प्याज मंडी के विजय गर्ग ने बताया कि मंडी मे अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के एक दिन पूर्व सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, वहीं 22 जनवरी को महाप्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। निमाड़ कृषि उत्पादक संघ के कृष्ण पाल मौर्य ने बताया कि बेडिय़ा, सनावद, नागलवाड़ी क्षेत्र से तकरीबन 10 टन सब्जियां आज अयोध्या के लिए रवाना होंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved