रायसेन। (Raisen) पश्चिम वन परिक्षेत्र के बड़ोदा छातई के कक्ष क्रमांक पीएफ 15 में शनिवार देर शाम घर वापस जाते समय 10 वर्षीय बालिका पर तेन्दुए ने अचानक हमला कार दिया जिससे बच्ची गंभीर घायल हो गई। जिसका जिला चिकित्साल्य में इलाज चल रहा है। वहीं जंगल में अंधेरा होने के कारण तेंदुआ भाग गया। उल्लेखनीय है की जिस जगह यह घटना घटित हुई वहाँ घना जंगल है जिसके चलते इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों का मूवमेंट रहता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved