img-fluid

चंदन नगर के 100 मकान पूरे टूटेंगे

June 05, 2025

  • निगम की टीम ने एक दिन में दो कॉलोनी में लगा दिए तोडफ़ोड़ के निशान

इंदौर। धार रोड को एरोड्रम रोड से जोडऩे वाली सडक़ के निर्माण के लिए चंदन नगर के 100 मकान पूरे तोडऩा पड़ेंगे। नगर निगम की टीम द्वारा कल एक दिन में चंदन नगर और नंदन नगर कॉलोनी में निशान लगाने का काम पूरा कर लिया गया। पश्चिमी रिंग रोड नहीं बन पाने के कारण अब उसके विकल्प के रूप में चंदन नगर से एरोड्रम रोड तक सडक़ बनाने की पहल नगर निगम द्वारा की गई है। इसके लिए निगम की टीम द्वारा कल सेंट्रल लाइन से 17 मीटर तक दोनों तरफ नपती करने का काम किया गया। इस दौरान जो निर्माण इस परिधि में आ रहे थे, उनमें निगम द्वारा तोडफ़ोड़ के निशान लगाए गए। निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ इस कार्य को अंजाम देने के लिए पहुंची थी।

क्षेत्र के कांग्रेस नेता रफीक खान ने बताया कि निगम की टीम द्वारा जो निशान लगाए गए हैं, उसमें अधिकांश मकानों का 5 मीटर का क्षेत्र सडक़ की चौड़ाई में आ रहा है। इसमें 5 मीटर से आशय सीधा 15 फीट का होता है। यहां पर अधिकांश मकान 15 फीट की गहराई के ही हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा लगाए गए निशान में चंदन नगर के करीब 100 मकान पूरे आ रहे हैं। निगम की टीम द्वारा कल एक दिन में निशान लगाने के काम को चंदन नगर और नंदन नगर में पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही नगर निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारियों का दल भी इन कॉलोनियों में पहुंच गया। जो मकान पूरे तोड़े जाना हैं उन मकानों में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जानकारी इस दल द्वारा जुटाए गई। इस बारे में पीएमएवाय के अधिकारियों का कहना है कि जिस परिवार में जितने सदस्य होंगे उस हिसाब से उन्हें मकान का आवंटन किया जाएगा। अब यह सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद देखा जाएगा कि इस क्षेत्र के लोगों को कितने मकान देना पड़ेंगे और यह मकान कहां पर दिए जा सकते हैं।


भीड़ से बचने के लिए निगम टीमों ने अलसुबह से फिर चंदन नगर में की नपती
इंदौर। नगर निगम की टीमें पिछले दो दिनों से चंदन नगर से कालानी नगर तक बनने वाली 60 फीट चौड़ी सडक़ के लिए नपती और सेंट्रल लाइन के काम में जुटी हुई हैं। दो दिनों से वहां रहवासियों की भीड़ जमा हो जाती है, जिसके कारण अनेक दिक्कतें आती हैं। इसी के चलते आज सुबह 6 बजे से निगम अफसरों की टीम वहां सेंट्रल लाइन बिछाने के लिए पहुंच गई। अफसरों के मुताबिक अधिकांश काम पूरा हो चुका है और कुछ हिस्सों में ही सेंट्रल लाइन बिछाना शेष है, जो एक दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद निगम द्वारा बाधक बन रहे मकान-दुकानों के हिस्से चिह्नित किए जाएंगे और उन पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • सिटी बस कंपनी को 70 करोड़ के घाटे से उबारेंगे

    Thu Jun 5 , 2025
    ऑपरेटर को अपनी बस अपने मनमाफिक किराए पर चलाने की देंगे अनुमति इंदौर। इंदौर नगर निगम की सिटी बस कंपनी को 70 करोड़ रुपए के घाटे से उबारने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत डायनेमिक शेयर प्राइज स्कीम लागू की जाएगी। इस स्कीम में बस ऑपरेटर अपनी बस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved