img-fluid

हरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

August 29, 2026

हरदा। शहर के वार्ड क्रमांक 22 कुलहरदा स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बीती रात 100 साल पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। राहत की बात यह रही कि मकान गिरते समय कोई नीचे मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

दो महीने पहले दी थी सूचना
मकान मालिक जावेद अहमद पटेल के मुताबिक, उन्होंने दो महीने पहले ही एसडीएम हरदा और नगरपालिका को लिखित आवेदन देकर मकान की जर्जर हालत से अवगत कराया था। नगरपालिका ने नोटिस जारी कर मकान को स्वयं गिराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

[rrelpost]

आधा हिस्सा अभी भी दे रहा हादसे को न्योता
हादसे के बाद भी मकान का आधा हिस्सा बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ते से स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। रहवासियों ने प्रशासन से शेष बचे जर्जर हिस्से को तत्काल और सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Aug 30 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया, रविवार, 30 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- कहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved